Ajay mohan semwal , Dehradun

आर्मी के ऑफिसर्स मेस में सेंध, खिड़की तोड़कर घुसे चोर, चांदी के बर्तन चोरी

चोर करीब 1300 ग्राम का चांदी का पेन स्टैंड, पांच किलो वजनी 16 चांदी के कप, एक ड्रमर ट्रॉफी और एक डोगरा पाइपर की प्रतिमा चुरा ले गए।गढ़ी कैंट स्थित 14 डोगरा रेजिमेंट के ऑफिसर्स मेस में चोरी का मामला सामने आया है। सूबेदार परवीन कुमार की तहरीर के अनुसार, 29 और 30 जनवरी की रात अज्ञात चोरों ने मेस की खिड़की तोड़कर प्रवेश किया।वहां से लगभग 1300 ग्राम का चांदी का पेन स्टैंड, पांच किलो वजनी 16 चांदी के कप, एक ड्रमर ट्रॉफी और एक डोगरा पाइपर की प्रतिमा चुरा ले गए। कैंट थानाध्यक्ष कमल लुंटी ने कहा कि तहरीर के आधार पर शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज करके छानबीन की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *