ऋषिकेश, 14 मई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी (85) को कल मंगलवार 14 मई को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है. उन्हें जिरियाट्रिक वार्ड में एम्स के डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। एम्स प्रशासन के अनुसार वृद्धावस्था में होने वालीं दिक्कतों के चलते उन्हें रूटीन चेकअप के लिए भर्ती किया गया है। अधिक उम्र में होने वालीं समस्याओं के चलते रूटीन चेकअप के लिए सावित्री देवी यहां पहुंची हैं। मंगलवार को विभिन्न विभागों के चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मूल रूप से पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव के रहने वाले हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का परिवार पंचूर गांव में ही रहता है। योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद बिष्ट का 89 साल की उम्र में करीब चार साल पहले साल 2020 में निधन हो गया था। बताया जा रहा है कि योगी की बहन शशि पयाल भी मां को देखने आई थीं। सीएम के परिवार को मिलने वाली सुरक्षा व्यवस्था के तहत तैनात पुलिसकर्मी भी एम्स में मौजूद हैं। एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने सावित्री देवी के भर्ती होने की पुष्टि की है।

60 साल से ऊपर वालों के लिए होता है जिरियाट्रिक वार्ड
जिरियाट्रिक वार्ड 60 साल से ऊपर वालों के लिए होता है। सभी विभागों के डॉक्टर इस वार्ड में आकर बुजुर्गों का उपचार करते हैं। यह सुविधा इसलिए बनाई गई है, ताकि उम्रदराज लोगों को उपचार के लिए अलग-अलग विभागों के चक्कर न काटने पड़ें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

× How can I help you?