Ajay mohan semwal , Dehradun

सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहे एक फर्जी पत्र ने देहरादून पुलिस को सतर्क कर दिया है। देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के नाम से जारी इस कथित पत्र में दावा किया गया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा में अधिक अंक दिए जाएंगे। पुलिस जांच में यह पत्र कूटरचित (फर्जी) पाया गया है।

थाना प्रेमनगर पुलिस के अनुसार, विश्वविद्यालय के कुल सचिव सुभाषित गोस्वामी ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके संस्थान की ओर से ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

थाना प्रेमनगर में मु.अ.सं. 176/25, धारा 336(2) BNS एवं 66(C) IT Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, इस फर्जी पत्र को तैयार करने और सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वालों की पहचान की जा रही है।

पुलिस की अपील

आम नागरिक किसी भी असत्य या अपुष्ट सूचना को सोशल मीडिया पर साझा न करें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *