IMG-20250503-WA0015

डॉ .अजय मोहन सेमवाल /विकासनगर,03 मई 2025!

विकासनगर स्थित हरिघाट हरिपुर में जी.एस.आर फाउंडेशन समिति के तत्वाधान में पिछले लगभग 2 वर्षों से चलती आ रही यमुना आरती व समय-समय पर हिन्दू पर्वों के उपलक्ष्य में यहां पर समिति के माध्यम से अनेकों धार्मिक आयोजन करवाए जाते आ रहें हैं। जिसमें मुख्यत:  पिछले वर्ष सूर्य  उत्तरायण से आरंभ की गई श्रीमद् भागवत कथा हो या अन्य धार्मिक आयोजन इसके अलावा समिति द्वारा घाट पर कई मुख्य आयोजनों पर भव्य भंडारा व प्रसाद वितरण के कार्यक्रम भी किए जाते आ रहे हैं !

इसी उपलक्ष्य में आज उत्तराखंड में आरम्भ हो रही चार धाम यात्रा की अगवाही कर रही मां यमुना जी के तट हरिपुर में संपूर्ण विधि-विद्यान से मां यमुना जी का पूजन करने के पश्चात हरि घाट पर भजन मण्डली द्वारा भजन और कीर्तन करने के पश्चात मां यमुना जी की भव्य आरती की गई तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया !


समिति के अध्यक्ष गजेन्द्र दत्त जोशी ने बताया कि उनका नमामि गंगे के सौजन्य से हमारे द्वारा यहां पर 2023 से यहां आरती करवाई जा रही है! जिसका मुख्य उद्देश्य आदिकाल से चलती आ रही चार धाम यात्रा का आरम्भ स्थल रहा हरिपुर से ही भविष्य में पुनः यात्रा सुचारू रूप से आरंभ की जाय जिससे इस क्षेत्र का तीर्थाटन और पर्यटन दिनों में इजाफा होगा तथा मां यमुना का पौराणिक रूट अस्तित्व में आ जाएगा! इसके अतिरिक्त व्यास श्री विपिन कृष्ण उनियाल ने मां यमुना की महिमा व महत्व को बताते हुए इसके पौराणिक स्वरूप में मां यमुना की अविरल शक्तियों के साथ साथ हरिघाट पर स्नान के महत्व को बताया तथा मां यमुना के मुख्य पुजारी के रूप में सेवा दे रहे आचार्य प्रवेश शास्त्री जी ने लोगों को यमुना जी के जल को अपवित्र न करने की कसम दिलाई तथा भक्तों का आरती में आने के लिए भी प्रेरित किया गया!

इसके अतिरिक्त एन एस राणा, राजेश चौहान, चमन नेगी मुन्ना सिंह चौहान, मनीष पंवार, रहित आदि लोगों मौजूद रहे।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

× How can I help you?