डॉ .अजय मोहन सेमवाल

 

देहरादून,29 मार्च 2025!

भाजपा ने कांग्रेस के द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी की उल्लेखनीय उपलब्धियों मे भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलेरेंस की नीति भी रही है और जो भी मामले विपक्ष या आम जन के द्वारा लाये गए उनका न केवल संज्ञान लिया गया बल्कि कार्यवाही को भी अंजाम दिया गया। वहीं राज्य  में खनन से पांच गुना राजस्व प्राप्त होने के बावजूद भ्रष्टाचार के आरोप बेबुनियाद और दुष्प्रचार है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व  कैबिनेट मंत्री विधायक राजपुर ने कहा कि तीन साल के कार्यकाल  में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नैतिक साहस दिखाते हुए बिना काल खंड देखकर उन सभी मामलों की जांच करायी जो कि एक नजीर है। इनमें विधानसभा  में भर्ती घोटाले हो या नौकरियों में हो रहे भ्रष्टाचार प्रमुख हैं। इसी के चलते राज्य में नकल विरोधी कानून अस्तित्व में आया जो कि देश मे नजीर बना। भ्रष्टाचार के खिलाफ उत्तराखण्ड सरकार की ताबड़तोड़ मुहिम जारी है। तीन वर्षों में लगभग 80 से अधिक लोगों को रिश्वतखोरी में रंगे हाथ पकड़ा जा चुका है जबकि दर्जनों लोगों को भ्रष्टाचार के आरोप में हिरासत में लिया गया है। यह अभियान लगातार जारी है। उत्तराखण्ड राज्य गठन के बाद पहली बार इतने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

श्री खजान दास ने कहा कि अब तक सामने आये मामलों मे यह साफ हुआ कि भ्रष्टाचार मे लिप्त व्यक्ति चाहे कितना ही प्रभावशाली क्यों न हो, उसे बक्शा नही गया और सलाखों के पीछे भेजा गया। इसके लिए सतर्कता विभाग को विशेष रूप से सक्रिय करने के साथ ही विशेष टोल फ्री नम्बर 1064 भी जारी कर दिया गया। इस एप के माध्यम से आरोपियों की रंगेहाथ गिरफ्तारी में तेजी आई है। बिजली, पुलिस, लोनिवि, शिक्षा विभाग में सबसे ज्यादा मामले इस दौरान सामने आये।

उन्होंने कहा कि राज्य मे आज खनन ऐसा विभाग है जो कि पूर्व की अपेक्षा 5 गुना राजस्व अर्जित कर रहा है। यह राज्य की अर्थिकी के लिए अहम बना हुआ है। वहीं माफियाओं पर भी लगाम लगी है और 8 गुना दंड वसूला गया है। उन्होंने कहा कि अब पहले जैसी खनन रोकने गए अधिकारियों को कुचलने की कोशिश, शासन प्रशासन का सरंक्षण बीती बात हो गयी है। राजस्व वृद्धि और माफिया पर अंकुश लगने पर विपक्ष को आरोप प्रत्यारोप के बजाय सरकार की पीठ थपथपानी चाहिए। उन्होंने विपक्ष पर माफियाओं के साथ सांठ गाँठ और उनके ही इशारे पर दुष्प्रचार का आरोप लगाया।

खजान दास ने कहा कि धामी सरकार के तीन साल भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शिता और समावेशी विकास के लिए जाने जाते हैं। केंद्र के सहयोग से राज्य में लाखों करोड़ के विकास कार्य चल रहे हैं। ऐसे मे राज्य आगामी दशक का श्रेष्ठ राज्य बनने की दिशा में अग्रसर है और कांग्रेस इन उपलब्धियों को पचा  नहीं पा रही है। वह विभाजन और तुष्टिकरण जैसे मुद्दों के सहारे आगे बढ़कर दुष्प्रचार पर उतर गयी है। जनता इसे स्वीकार नही करेगी।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

× How can I help you?