डॉ.अजय मोहन सेमवाल

देहरादून ,13मार्च 2025 !

उत्तराखंड बी जे पी प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक वीडियो के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य भर में प्रदर्शन कर विरोध जताया। उन्होंने आम लोगों से भी ऐसे अराजक, विघटनकारी और माहौल खराब करने वाले लोगों से सजग रहने तथा उनके सामाजिक बहिष्कार की अपील की है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि इस अपमानजनक, अशोभनीय और हिंसा को बढ़ावा देने वाले वायरल वीडियो से राज्यवासी बेहद नाराज हैं। जिसके चलते प्रदेश कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य के कई जिलों मे असंतोष एवं आक्रोश का इजहार किया गया। जगह -जगह विरोध प्रदर्शन के जरिये अराजक प्रवृत्ति का पुतला दहन कर समाज के ऐसे अराजक तत्वों को कड़ा संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का स्पष्ट मत रहा कि ऐसी गतिविधियों को अंजाम देने वालों के खिलाफ कानूनी सख्ती दिखाने का समय आ गया है। ताकि अभिव्यक्ति की आजादी का दुरूपयोग, किसी की छवि खराब करने या किसी के खिलाफ भड़काने के लिए कोई व्यक्ति नहीं कर सके।

चौहान ने कहा कि सभी जानते हैं कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट बेहद सरल, शालीन, संवेदनशील और गंभीर प्रकृति के व्यक्ति हैं। जिसका लाभ उठाते हुए पूर्व में भी उनके बयानों पर भ्रम फैलाकर सोशल मीडिया पर उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया गया। लेकिन ये वायरल वीडियो ऐसी कोशिशों और षड्यंत्रों की पराकाष्ठा है, जो पूर्णतया बर्दाश्त के काबिल नही है। विरोध एवं आलोचना करने का सभी को अधिकार है। लेकिन वह मर्यादा के दायरे मे होना चाहिए। वीडियो में जो दिखाया गया वह बेहद अलोकतांत्रिक और सीधे -सीधे हिंसा का प्रकटीकरण है। फिलहाल दुर्भावना और साजिश के तहत किए इस पूरे प्रकरण को सरकार संज्ञान में लेते हुए कानूनी कार्यवाही करेगी। लेकिन आम लोगों को भी ऐसे समाजविरोधी, विघटनकारी और अराजक सोच वाले व्यक्तियों से बचना चाहिए। सोशल मीडिया में परोसे जाने वाली ऐसे तमाम वीडियो एवं जानकारियों और संबंधित व्यक्तियों का सामाजिक बहिष्कार करना भी आवश्यक है। क्योंकि ऐसी गतिविधियों को नजरअंदाज करना या चुप रहना उनको बढ़ावा देना है। जिसका भविष्य में समाज पर जबरदस्त नकारात्मक असर पड़ना तय है। पार्टी किसी व्यक्ति या विचार के खिलाफ नहीं है बल्कि ऐसी अलोकतांत्रिक सोच और प्रवृति की विरोधी है जो देश समाज का विघटन या माहौल खराब करना चाहते है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

× How can I help you?