1. मसूरी, 8 अप्रैल  मसूरी इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक पुरस्कार व पीवाईपी-5 स्नातक विदाई समारोह में विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। लक्ष्मी सदन ने वर्ष 2023-24 के लिए सर्वश्रेष्ठ सदन का पुरस्कार हासिल किया। विद्यालय प्रागंण में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ वैदिक मंत्रो व वंदना के साथ शुरू किया गया।
इस मौके पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डीआरडीओ आईटीएम की संयुक्त निदेशक अनिता पुरी महिंद्रू का पुष्पगुच्छ देकर प्रधानाचार्य मीता शर्मा ने स्वागत किया। पुरस्कार वितरण के मौके पर विद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दे कर दर्शकों को अपनी प्रतिभा से मोहित किया। इसके बाद विद्यालय का वार्षिक पुरस्कार एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि अनिता पुरी महेंद्रू ने पुरस्कार वितरित किए। प्राथमिक, माध्यमिक व वरिष्ठ कक्षाओं की विषयवार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रधानाचार्या कप से सम्मानित किया गया। अकादमिक में सर्वश्रेष्ठ सदन का पुरस्कार गायत्री सदन को दिया गया। क्रीड़ा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर संतोषी सदन को ट्राफी प्रदान की गई। संतोषी सदन ने हाउस ऑफ द इयर ट्राफी पर भी कब्जा किया। वहीं सरविंग, श्रेष्ठ कदमताल की ट्राॅफी भी संतोषी सदन ने कब्जाई। शैक्षणिक सत्र 2023-24 की ट्राॅफी लक्ष्मी सदन ने कब्जाई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

× How can I help you?