डॉ. अजय मोहन सेमवाल। नगर निगम के लिए आरक्षण की सूची जारी हो चुकी है और जल्द ही चुनाव का बिगुल फुंक सकता है। ऐसे में पिछले पांच सालों से मेयर का चुनाव लड़ने का सपना संजोए पार्टी प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत करनी शुरू कर दी है। कांग्रेस पार्टी की बात करें तो यहां मेयर पद के लिए दावेदारों की लिस्ट काफी लंबी चौड़ी है।

कई दिग्गज टिकट की दौड़ में शामिल हैं। और टिकट पाने के लिए दिल्ली से लेकर राजधानी देहरादून की दौड़ लगा रहे हैं। वर्ष 2013 में नगर पालिका के समय में पालिकाध्यक्ष की सीट एससी महिला आरक्षित रही। वर्ष 2017 में शासन ने नगर पालिका क्षेत्र में 35 ग्राम पंचायतों के 73 राजस्व गांवों को मिलाकर नगर निगम का गठन हुआ।

नगर निगम बनने के बाद वर्ष 2018 में इस सीट को महिला सामान्य कर दिया गया। जिसमें पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी की धर्मपत्नी हेमलता नेगी निगम की पहली मेयर बनी। इस बार मेयर का पद सामान्य (अनारक्षित) घोषित किया गया है। कांग्रेस पार्टी में मेयर की दावेदारी करने वालों की फेहरिस्त काफी लंबी है, लेकिन अभी तक छह जनप्रतिनिधियों की ओर से अपनी दावेदारी प्रस्तुत की गई है। इस बार दावेदारों में महिलाएं भी पीछे नहीं हैं।

मेयर पद के दावेदारों में शामिल लोगों की रिपोर्ट
रंजना रावत: महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महामंत्री व जिलाध्यक्ष रह चुकी हैं। पालिका के समय में सभासद रह चुकी हैं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से हैं। पुष्कर राणा: प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं, कांग्रेस संगठन में सक्रिय हैं। बलवीर सिंह रावत: वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हैं। पूर्व में शिक्षक संघ में जिलाध्यक्ष और प्रधानाचार्य एसोसिएशन के प्रांतीय प्रवक्ता रह चुके हैं। अमितराज सिंह: छात्रसंघ के महामंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वह यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष और एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल: जीएमओयू के संचालक के साथ ही कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। विजय रावत: विजय रावत वर्तमान में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष हैं। वह पूर्व में यूथ कांग्रेस के विधानसभा इकाई अध्यक्ष, छात्रसंघ अध्यक्ष और एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। सुनील दत्त सेमवाल: यूकेडी से कांग्रेस में शामिल हुए हैं। वर्तमान में वह महानगर इकाई उपाध्यक्ष है। गीता नेगी: निवर्तमान पार्षद हैं। पूर्व में दुगड्डा की ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं। पिछले चुनाव में भी दावेदारी की थी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

× How can I help you?