देहरादून, 30 मार्च। उत्तराखंड में 5 लोकसभा सीटों के लिए 55 प्रत्याशी चुनावी मैदान ताल ठोक रहे हैं जिनका फैसला फैसला 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता करेगी। शनिवार को नाम वापसी की अंतिम तारीख थी, जिसमें केवल अल्मोड़ा लोकसभा सीट से एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस लिया। नामांकन वापसी का समय समाप्त होने के बाद 55 प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार 19 अप्रैल 2024 सुबह 7 बजे से लेकर 1 जून 2024, 6:30 बजे शाम तक एग्जिट पोल का प्रकाशन और प्रसारण करने पर प्रतिबंध रहेगा।

हरिद्वार सीट पर 14 तो पौड़ी सीट पर 13 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
प्रदेश में सभी 5 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। शनिवार को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित था। पूरे प्रदेश की पांच लोकसभा सीट में से केवल एक सीट अल्मोड़ा से निर्दलीय उम्मीदवार अर्जुन कुमार देव ने अपना नामांकन वापस लिया है। इस प्रकार अब प्रदेश की पांच लोकसभा निर्वाचन सीटों पर कुल 55 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। टिहरी सीट पर 11, पौड़ी गढ़वाल पर 13, अल्मोड़ा में 7, नैनीताल में 10 और हरिद्वार में 14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार एग्जिट पोल के निष्कर्ष का प्रकाशन और प्रसारण करना पूरा चुनाव प्रक्रिया के दौरान पूरी प्रतिबंधित होगा। साथ ही 19 अप्रैल 2024 के सुबह 7 बजे से लेकर 1 जून 2024, 6:30 बजे शाम तक एग्जिट पोल का प्रकाशन और प्रसारण पर रोक रहेगी। इन प्रतिबंधों का सभी मीडिया हाउस को पालन करना होगा। साथ ही, मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले से ओपिनियन पोल करना और उसके निष्कर्ष का प्रकाशन और प्रसारण करना भी पूरी प्रतिबंधित होगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

× How can I help you?