घटना को अंजाम देने वाले 01 वाहन चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गई स्कूटी हुई बरामद*

*गिरफ्तार अभियुक्त सेलाकुई क्षेत्र में स्थित औद्योगिक संस्थान में मजदूरी का करता था काम*

*अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम*

दिनांक 10/09/2026 को वादी गौतम पुत्र पवन कुमार निवासी बदरपुर,पोंटा साहिब, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश के द्वारा थाना सेलाकुई पर सूचना दी गई कि अज्ञात चोर द्वारा सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र स्थित कृष कंपनी के पास से उनकी स्कूटी एक्टिवा संख्या HP 17E 2855 को चोरी कर लिया है। प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0- 137/2026 धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

वाहन चोरी की घटना के अनावरण हेतू वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर थाना सेलाकुई पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल संदिग्धों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर ठोस पतारसी सुरागरसी करते हुए दिनांक- 10/09/2026 को मुखबिर की सूचना पर मिलन चौक से नदी की ओर जाने वाले रास्ते से घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त सुनील सिंह कुंवर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे/निशानदेही पर चोरी की गई स्कूटी एक्टिवा को बरामद किया गया।

अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह सेलाकुई स्थित एक औद्योगिक संस्थान में मजदूरी का काम करता है तथा अपने खर्चों व महंगे शौकों को पूरा करने के लिए उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त घटना में चोरी की गई बाइक को बेचने की फिराक में था, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 

*नाम/ पता गिरफ्तार अभियुक्त-*

 

सुनील सिंह कुंवर पुत्र श्री हरि सिंह कुंवर निवासी ग्राम लंगसी, थाना जोशीमठ, जिला चमोली, उम्र- 22 वर्ष

*बरामदगी :-*

स्कूटी एक्टिवा सं0- HP17E-2855 बारंग सफेद

*पुलिस टीम –*

1- उ०नि० कृपाल सिंह

2- हे०का० नीरज शुक्ला

3- का० संदीप कुमार

4- का० इरशाद

5- का० बीर सिंह

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *