यमकेश्वर: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम के पश्चात कार्यक्रम के मंच का कुछ लोगों द्वारा हवन कर कथित रूप से “शुद्धीकरण” किए जाने के मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।

इसी संबंध में विनोद डबराल, पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कोटद्वार, एवं अनिल रतूड़ी, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी यमकेश्वर के नेतृत्व में आज थाना यमकेश्वर के थाना अध्यक्ष महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।

इस अवसर पर विनोद डबराल ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक विचारधाराओं को लेकर मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन किसी राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के मंच को “अशुद्ध” बताकर उसका शुद्धीकरण किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है। कांग्रेस पार्टी ऐसी मानसिकता का पुरजोर विरोध करती है।

उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता की भावना पर आधारित है। राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी व्यक्ति अथवा राजनीतिक विचारधारा को अपमानित करने वाला कोई भी कृत्य समाज में वैमनस्य को बढ़ावा दे सकता है।

कांग्रेस नेताओ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सामाजिक सद्भाव और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है। पुलिस प्रशासन से मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्तियों की पहचान की जाए तथा यदि जांच में किसी कानून का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन देने वालों में शामिल रहे:

* महेंद्र देव बड़ोला – पूर्व सैनिक

* हरी प्रसाद केशवाल – पूर्व सैनिक

* आलोक बड़ोला

* सहदेव उनियाल

* बिपिन नेगी

* चंद्रपाल सिंह

* धनपाल सिंह

* विजय सिंह

* विशाल सिंह

* कृष्णा सिंह

* राजेंद्र सिंह

* सुरेंद्र सिंह

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को प्रभावित करने वाले कृत्यों का कांग्रेस लोकतांत्रिक एवं कानूनी तरीके से विरोध करती रहेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *