चीनी की बढ़ती कीमतों और एथेनॉल नीति के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

देहरादून। केंद्र सरकार की एथेनॉल नीति और चीनी की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को एआईसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में ईसी रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल और महंगी चीनी का विरोध जताया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “वाह रे मोदी तेरा खेल, खा गया चीनी पी गया तेल” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सूर्यकांत धस्माना ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की एथेनॉल नीति के कारण पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा बढ़ाई जा रही है, जिससे पेट्रोल उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि एथेनॉल उत्पादन के लिए गन्ने के इस्तेमाल के चलते चीनी उत्पादन प्रभावित हुआ है और इसके परिणामस्वरूप चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। धस्माना ने केंद्र सरकार पर महंगाई को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि जनता पहले से ही बढ़ती महंगाई से परेशान है और अब रसोई से लेकर वाहन चलाने तक अतिरिक्त आर्थिक बोझ झेल रही है।

धस्माना ने घोषणा की कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस जल्द ही उत्तराखंड में महंगे पेट्रोल और चीनी की बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जनपद, शहर, ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तर पर प्रदर्शन एवं धरने आयोजित किए जाएंगे।प्रदर्शन को देखते हुए पेट्रोल पंप पर पुलिस बल भी तैनात रहा।

प्रदर्शन में प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष मदन लाल, प्रदेश श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल, पार्षद संगीता गुप्ता, पार्षद मुकीम अहमद, पूर्व पार्षद राजेश पुंडीर, पूर्व पार्षद राजेश उनियाल, पूर्व पार्षद इलियास अंसारी, सुशीला शर्मा, कमर सिद्दीकी, एडवोकेट विनोद कुमार, आनंद सिंह पुंडीर, यामीन खान, पूनम पुंडीर, अनिता दास, सुशील डोभाल, सोनू काजी, प्रमोद गुप्ता, अनुराग गुप्ता, नोहर सिंह, चंद्रपाल, धर्मपाल घाघट, गगन दीप, रईस कसार, फरजंद अली, वीरेश कुमार, विलियम भाई, दीपक गुप्ता, रोहित कुमार, आयुष सिंह, प्रीति कौर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *