ऋषिकेश, 16 जून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को एम्स में भर्ती किया गया है। वहीं, आज सीएम योगी भी अपनी मां से मिलने के लिए एम्स पहुंचे। एम्स में करीब आधा घंटा मां सावित्री देवी से हाल-चाल पूछने के बाद योगी आदित्यनाथ ट्रामा सेंटर में भर्ती रुद्रप्रयाग और पौड़ी खिर्सू के घायलों का हाल-चाल भी पूछने गए। यहां उन्होंने करीब 10 मिनट तक घायलों का हाल-चाल पूछा, उसके बाद वह अपने हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए।

बता दें रुद्रप्रयाग सड़क हादसे में घायल लोगों को कल एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश में भर्ती करवाया गया है। रुद्रप्रयाग सड़क हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि सीएम योगी की मां को जीरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसी महीने वह दूसरी बार भर्ती हुई हैं। एम्स प्रशासन के अनुसार सावित्री देवी वृद्धावस्था की दिक्कतों के चलते भर्ती हुई हैं। पिछली बार आंखों में संक्रमण की दिक्कत हुई थी। आदित्यनाथ की माता जी 7 जून से एम्स ऋषिकेश में भर्ती हैं. जिरियाट्रिक वार्ड में योगी आदित्यनाथ की मां का उपचार चल रहा है. डॉक्टरों ने योगी आदित्यनाथ को उनकी मां की सेहत के बारे में जानकारी दी. साथ ही आंखों को लेकर हो रही परेशानी के बारे में भी बताया।

एम्स ऋषिकेश के पीआरओ संदीप कुमार ने कहा कि सावित्री देवी का चिकित्सक बेहतर देखरेख कर रहे हैं। शनिवार को उनसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मिलने आए थे। योगी आदित्यनाथ के साथ हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, यमकेश्वर विधायक रेणू विष्ट, ऋषिकेश नगर की पूर्व मेयर अनिता मंमगाई, एम्स निदेशक मीनू भी मौजूद रही।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?