Ajay mohan semwal , Dehradun

भाजपा ने अपने वैचारिक, सैद्धांतिक अधिष्ठान एवं जन जन के प्रिय भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को उनकी 101 वीं जयंती पर प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से याद किया। पार्टी मुख्यालय से लेकर विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनके कृत्यों को याद कर श्रद्धांजलि दी गई। अपने संदेश में प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन करते हुए चमत्कारिक बताया। साथ ही कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने देश को विकास और सुशासन नई दिशा दी है। उनका मूल्यों और आदर्शों पर आधारित संपूर्ण जीवन हम कार्यकर्ताओं के लिए अनमोल हैं। राष्ट्र के लिए उनके अनूठे कर्तव्य, गरीब कल्याण के सतत प्रयास और अद्वितीय संगठन सहयोग सदैव प्रेरणा देता रहेगा। जहां तक सवाल है उत्तराखंड का तो राज्य निर्माण के लिए यहां का जनमानस हमेशा उनका कृतज्ञ रहेगा।

इसी क्रम पार्टी मुख्यालय में भी उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर वक्ताओं द्वार उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में शामिल सभी वक्ताओं ने एकस्वर में स्वर्गीय अटल के उत्तराखंड निर्माण में दिए योगदान को अतुलनीय बताया। साथ विश्वास दिलाया कि समस्त देवभूमिवासी और उनकी आने वाली पीढ़ियां आजीवन उनके इस ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय के प्रति कृतज्ञ रहेंगी।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल
टिहरी सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार, पूर्व प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठारी ने वाजपेई के जीवन चरित्र पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश कार्यालय सचिव श्री जगमोहन रावत, सरकार में दायित्वधारी श्री विनय रूहेला, श्री सुभाष बड़थ्वाल, श्री भगवत मकवाना, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, श्रीमती कमलेश रमन समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *