नई दिल्ली: नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया के आवास पर पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही श्रम एवं रोजगार, युवा कल्याण तथा खेलों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी आत्मीय एवं सार्थक संवाद हुआ।

भेंट के दौरान युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने, युवा कल्याण से जुड़े विषयों तथा खेलों के क्षेत्र में आगे की संभावनाओं सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। सांसद अजय भट्ट ने क्षेत्र एवं जनहित से जुड़े विषयों को भी केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा।

अजय भट्ट ने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुई चर्चा सकारात्मक एवं उपयोगी रही। श्रम, रोजगार, युवा और खेल से जुड़े विषयों पर केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को और प्रभावी बनाने की दिशा में संवाद महत्वपूर्ण है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *