देवभूमि यूके न्यूज ब्यूरो/देहरादून,04 मई 2025!

 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राजसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान की धर्मपत्नी के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त किया है। अपने संदेश में उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। साथ ही पीड़ित परिवार को इस असीम दुख सहने का सामर्थ्य प्रदान करने की प्रभु से कामना की है।

प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार ने भी श्री चौहान की पत्नी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को ईश्वर से अपने श्री चरणों में स्थान देने की कामना की है। वहीं शोक सम्पत परिवार को इस असीम पीड़ा सहने की क्षमता प्रदान करने की प्रभु से प्रार्थना की है।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

× How can I help you?