यमकेश्वर, 23 जुलाई। यमकेश्वर स्थित राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके तहत करियर से संबन्धित विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ विनय कुमार पांडेय के द्वारा छात्र छात्राओं को भारत की सर्वोच्च सेवा, सिविल सेवा परीक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उनके द्वारा इस परीक्षा के बदलते पैटर्न एवं तैयारी के गुर बताये गये। उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सिविल सेवा परीक्षा भारत की एक प्रतियोगी परीक्षा है जिसके परिणाम के आधार पर भारत सरकार केंद्रीय व राज्य प्रशासन के लिये सिविल सेवाओं के अधिकारी (जैसे जिलाधिकारी) IPS पुलिस अधिकारी चुने जाते हैं। UPSC हार साल सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन करती है।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ कमलेश कुमार के द्वारा समस्त छात्र छात्राओं को करियर के अन्य विकल्पों के बारे में भी बताया गया। उक्त कार्यक्रम में डॉ उमेश त्यागी, डॉ पूजा रानी, सीमा देवी, पूनम, सतीश नेगी, संजय रतूडी, सुनील रावत एवं मानेन्द्र सिंह बिष्ट सहित विद्यालय के अन्य सहयोगी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन करियर काउंसलिंग के संयोजक डॉक्टर कमलेश कुमार के द्वारा किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

× How can I help you?