मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने विकास कार्यों में तेजी लाई

15 अक्टूबर तक सड़कों, चौराहों व सार्वजनिक स्थलों का होगा व्यापक सौंदर्यीकरण
देहरादून। माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशों के अनुरूप मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा देहरादून एवं आसपास के शहरों को सुनियोजित, सुंदर और सुविधाजनक बनाने की दिशा में विकास कार्यों को तेजी दी जा रही है।

लंबित योजनाओं की समयबद्ध समीक्षा करते हुए प्रत्येक कार्य के लिए समय-सीमा और जिम्मेदारी तय की जा रही है। सड़कों, पार्किंग, सिटी पार्क तथा जनसुविधाओं के विस्तार और सुधार पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

आगामी 15 अक्टूबर तक व्यापक सौंदर्यीकरण अभियान के तहत सड़कों, डिवाइडरों, चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों का G-20 की तर्ज पर कायाकल्प किया जाएगा। इसके तहत हरियाली, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, पिंक टॉयलेट और स्थानीय संस्कृति से जुड़े तत्वों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि शहरों को आधुनिक, आकर्षक और सुविधाजनक स्वरूप प्रदान किया जा सके।

बढ़ती पार्किंग समस्या के स्थायी समाधान के लिए उपलब्ध भूमि, यातायात दबाव और भविष्य की आवश्यकताओं का आकलन करते हुए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

वहीं, अवैध निर्माण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए GIS, ड्रोन एवं सैटेलाइट तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। इससे अनधिकृत निर्माण की शुरुआती स्तर पर पहचान कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *