देहरादून। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत दून पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना राजपुर और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 259 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 02 सितंबर की देर रात जंगल मंगल तिराहा, पुरकुल रोड के पास चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर राशिद को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना राजपुर में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एमडीडीए कॉलोनी केदारपुरम का निवासी है और शहर के अलग-अलग इलाकों में सब्जी की ठेली लगाता है। पुलिस के मुताबिक, जल्द पैसा कमाने के लालच में वह मिर्जापुर, सहारनपुर निवासी एक नशा तस्कर से स्मैक लेकर आया था और इसे स्थानीय नशा तस्करों को महंगे दामों पर बेचने की तैयारी में था।

गिरफ्तार आरोपी राशिद पुत्र शमशाद, उम्र 52 वर्ष है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी सहित अन्य आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। उसके आपराधिक इतिहास और नेटवर्क के संबंध में आगे जानकारी जुटाई जा रही है।

बरामदगी: 259 ग्राम अवैध स्मैक, अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपये।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजपुर उ0नि0 पीडी भट्ट, चौकी प्रभारी कुठाल गेट उ0नि0 प्रवीण सैनी तथा कांस्टेबल अमित, मोहित और एएनटीएफ के कांस्टेबल गौरव शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *