देहरादून: ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत देहरादून पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली विकासनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर डाकपत्थर क्षेत्र के झूलापुल से एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त आसिफ पुत्र इकबाल, निवासी सहसपुर, देहरादून, उम्र 21 वर्ष के कब्जे से 10.28 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक बताई गई है।
अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में मु0अ0सं0 267/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
नशे की लत पूरी करने के लिए करता था तस्करी
पूछताछ में अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि वह स्वयं भी नशे का आदी है। अपने नशे की पूर्ति के लिए वह एक स्थानीय नशा तस्कर से सस्ते दामों पर स्मैक खरीदकर लाया था। इसके बाद उसे अन्य नशेड़ियों को महंगे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाने की योजना थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पहले भी जा चुका है जेल
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। वह चोरी, मादक पदार्थों की तस्करी और जुआ अधिनियम के मामलों में जेल जा चुका है।
आपराधिक इतिहास:
मु0अ0सं0 95/2025 — धारा 304(2)/317(2)/3(5) बीएनएस, थाना सेलाकुई
मु0अ0सं0 101/2022 — धारा 13 जुआ अधिनियम, कोतवाली सहसपुर
मु0अ0सं0 267/2026 — धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली विकासनगर
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी डाकपत्थर, कोतवाली विकासनगर तथा कांस्टेबल रविन्द्र चौहान शामिल रहे।