ऋषिकेश। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में ऋषिकेश में बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माण के विरुद्ध प्राधिकरण की टीम ने कार्रवाई करते हुए निर्माण स्थल को सील कर दिया।

ऋषिकेश के मनीराम मार्ग, गली नंबर-10 में प्राधिकरण की स्वीकृति के बिना निर्माण कार्य किए जाने का मामला सामने आया था। प्रकरण का संज्ञान लेते हुए प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्री बंशीधर तिवारी के निर्देश पर एमडीडीए की टीम मौके पर पहुंची और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए निर्माण स्थल को सील कर दिया।

एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य स्वीकृत मानचित्र और निर्धारित नियमों के अनुरूप ही किया जाना चाहिए। बिना अनुमति निर्माण अथवा अनधिकृत प्लाटिंग पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *